Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

नगर पालिका एवं हिलदारी ने एमआरएफ सेंटर में कार्यरत 30 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

सुनील उनियाल/  मसूरी_  एमआरएफ   सेंटर में काम करने वाले 30 कर्मचारियों को हिलदारी ने जैकेट, मेडिकल किट व दस्ताने देकर सम्मानित किया ।

हिलदारी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में एमआरएफ सेंटर में कार्य कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बढानेऔर काम करने की स्थिति को सुधारने में निश्चित ही यह सम्मान समारोह  मील का पत्थर साबित होगा। एमआरएफ सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारी कचरा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। इस मौके पर नाववेस्ट इनवायरमेंटल  सोल्यूशन के नीरज ने हिलदारी के प्रयास की सराहना की और कहा कि यह कदम कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कर्मचारियों ने भी हिलदारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हिलदारी से लीला, दीपिका, निशा, दीपक, वैभव और एमआरएफ टीम से मोहन, लोकेश, नीरज शामिल थे।