Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

आइटीबीपी अकादमी में वृक्षारोपण व सफाई अभियान किया गया।

सुनील उनियाल /  मसूरी_   विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीबीपी अकादमी में जबरखेत नेचर रिजर्व, व वेस्ट वारियर्स के सहयोग से पौधा रोपण किया  व स्वच्छता अभियान चलाया । आईटीबीपी अकादमी कंबेटविंग में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, निदेशक आईजी जीसी उपाध्याय, उपनिदेशक डीआईजी जीजू एस, डीआईजी जीजू एस, सहित बल के अधिकारी व जवानों ने वृक्षारोपण किया। इस अभियान में हिमवीर वाइब्स एसोसिएशन की मुख्य कार्यकारी निधि चंद्र के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रतिभाग किया। वृक्षारोपण में बल के जवानों, प्री स्कूल भातिसीपु अकादमी के बच्चों सहित जन संपर्क अधिकारी धमेंद्र भंडारी ने भी सहयोग किया।