Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

जाम के कारण मसूरी घूमने आए एक पर्यटक की मौत।

  सुनील उनियाल/        मसूूरी:- मसूरी घूमने आये दिल्ली निवासी एक पर्यटक की अचानक तबियत खराब हो गई, जिस कारण उन्हें लंढौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाना था लेकिन जाम लगने के कारण उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। जिससे उनके परिवार में मातम छा गया।
पर्यटक के भतीजे अर्जुन कपूर ने बताया कि वह 5 जून को दिल्ली से मसूरी घूमने आये व मोती लाल नेहरू मार्ग पर एक अपार्टमेंट में रूके, मौसम खराब होने व बारिश के चलते उनके चाचा कमल किशोर टंडन उम्र 62 वर्ष की अचानक तबियत बिगड़ गयी, लोगों ने बताया कि यहां पर केवल लंढौर कम्युनिटी अस्पताल है, उन्हें तत्काल वहां ले जाया जाय, पहले तो 108 को फोन किया लेकिन देहराूदन से आने में उसे करीब एक घंटा लगना था तो खुद वाहन की व्यवस्था की व उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए मोतीलाल नेहरू मार्ग से लाया गया लेकिन इस रोड पर टैंपो ट्रेवलर भी थे जिनके कारण जाम लगा था, बारिश में स्थानीय निवासी अनु गर्ग, सहित पुलिस को जाम खुलवाते हुए पौना घंटा लग गया, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो विलंब हो चुका था व उनकी रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी व उनके परिवार में घूमने के बजाय मातम पसर गया। उन्हें रात को ही एंबुलेंस से दिल्ली रवाना किया गया। पर्यटक  अर्जुन ने कहा कि उनके साथ जो घटना घटी उससे प्रशासन व पर्यटन विभाग को सबक लेना चाहिए जिससे ऐसी घटना किसी के साथ न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस को टेंपो ट्रैवलर्स को एलाउड नहीं करना व उन्हें किंक्र्रेग से उपर नहीं आने देना चाहिए। वहीं उन्होने कहा कि इसके लिए प्रशासन व सरकार से अनुरोध है कि  पर्यटन विभाग को विज्ञापन करना  चाहिए उन्हें लोकल अस्पताल, लोकल एंबुलेंस व यहां पर मेडिकल की सुविधाओं के बारे में विज्ञापन करना चाहिए ताकि लोगों को पता चल सके। वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर होटल में मेडिकल किट होनी चाहिए जिसमें खास कर हार्ट अटैक में फस्टएड कैसे किया जाय, किन दवाओं का उपयोग करना चाहिए उसकी जानकारी दी जानी चाहिए। जिससे अनजान शहर में आ रहे पर्यटकों के साथ ऐसी घटना होने पर उन्हें तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनका जाम खुलवाने में बड़ा सहयोग किया। उन्होंने एक बार फिर कहा कि टैपो ट्रैवलर्स को किंक्रेग से उपर न आने दिया जाय, इससे लोकल टैक्सी वालों को भी लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग मिलने पर भी उन्हें नहीं बचाया जा सका उसका दुःख है लेकिन किसी अन्य के साथ यह घटना न घटे इसके लिए प्रशासन, पुलिस व पर्यटन विभाग मेडिकल सुविधाओं के बारे में विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि मालरोड पर जो पेंटिग आदि बनायी जा रही है उसके बजाय मेडिकल फेसिलिटी के बारे में प्रचार किया जाय।