June 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

ट्रैकिंग पर गए दो व्यक्ति भूले रास्ता, पुलिस ने किया सकुशल बरामद।

मसूरी -कोतवाली मसूरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति भादराज से आगे ट्रक पर गए थे। जो वहीं फंस गए हैं और रास्ता भूल गए हैं। रात्रि का समय व जंगली जानवरो का खतरा होने के कारण घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त सूचना पर चीता हैप्पीवैली में नियुक्त कर्मचारियों को उक्त व्यक्तियों के ढूंढ खोज करने हेतु तत्काल रवाना किया गया चीता हैप्पीवैली में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा अपने अथक प्रयासों से और काफी मेहनत के बाद दोनों व्यक्तियों को ढूंढ कर सकुशल बरामद किया गया। बरामद होने के पश्चात दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया गया।
बरामद व्यक्तियों का विवरण-

  1. निखिल कुमार सिंह उमर 28 वर्ष निवासी डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस मीडिया विलेज डेल कोर्टयार्ड यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश।
  2. मनप्रीत कौर उम्र 31 वर्ष निवासी उपरोक्त्त
    नाम कर्मचारी-
  3. कांस्टेबल जसपाल सिंह कोतवाली मसूरी