June 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पर्यटक नगरी मसूरी में स्थानीय व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले व स्थानीय छात्राओं को छेड़ने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सुनील उनियाल/            मसूरी — पर्यटक नगरी में स्थानीय व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार  ।

 

वादी श्री अशीष पंवार पुत्र श्री आलम सिंह पंवार निवासी दिरा गांव टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया  कि दिनांक:  21-06-25  को समय 1:00 से 2:00 बजे के बीच दिन में केमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास 04 पर्यटक स्थानीय लड़कियों का पीछा कर रहे थे जब उन्हें रोका गया तो उनके द्वारा  स्थानीय व्यक्तियों के साथ लड़ाई झगड़ा  व मार पिट की गई ।                                        प्रार्थना पत्र के आधार पर  कोतवाली मसूरी पर तत्काल *मु0अ0सं0: 23/25 धारा 118 (1),75(3),78(2)  अभियोग पंजीकृत किया गया व 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा  स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से तत्काल गिरफ्तार किया गया है। व शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम व पते।                                             1. करण पुत्र टेकचंद निवासी साकुड जालंधर पंजाब ।                          2. मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी उपरोक्त

गिरफ्तारी हेतु शेष अभियुक्तों का विवरण।

1 . प्रिंस निवासी उपरोक्त

2. शुभम निवासी उपरोक्त