Recent Posts

March 27, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी घंटाघर स्थित बीयर और देसी शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर दुकानदार व ग्राहकों में झगड़ा हो गया। ठेके वालों व स्थानीय लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, दो युवक घायल, ओवर रेटिंग रोकने में आबकारी विभाग नाकाम साबित हो रहा।

   सुनील उनियाल/            मसूरी:- लंढौर बाजार में घंटाघर पर देशी शराब व बीयर की दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें ठेके वालों व स्थानीय युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें दोे युवकों को भारी चोट आयी वहीं दुकान पर भी तोड़फोड की गई।
घटना के संबंध में स्थानीय युवक ने बताया कि मेरे साथियों ने ठेके पर बीयर लेने आये व मैं स्वयं घर चला गया था, लेकिन ठेके वाले ने ओवर रेट लेने पर युवकों के साथ झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि ठेकेवाले ने एक युवक निंबू के सर पर बोतल मार दी जिस पर वह बुरी तरह घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसके 24 टांके लगे। वहीं जब दूसरा साथी नवीन झगड़ छुडाने गया तो उसे चाकू दिखाया गया। वहीं उन्होंने फोन पर मुझे बताया तो  करीब 20मिनट बाद घर से आये तो मेरे उपर भी बोतल से वार कर दिया। हालांकि हमने भी उनके साथ हाथापाई की लेकिन वह बोतलों से वार कर रहे थे। इस दौरान एक पुलिस कर्मी आया जिन्होंने झगड़ा छुडाने का प्रयास किया वहीं दूसरा पुलिस कर्मी वीडियों बनाता रहा। उन्होने बताया कि ठेके वाले हरियाणा के है व करीब दस लोग दो लोगों पर टूट पड़े। उन्होंने कहा कि हरियाणा वालों ने यहां गुडागर्दी मचा रखी है, जबकि उनके साथ की एक महिला ने खुद बताया कि गलती हमारी है, इसबीच पुलिस ने उन्हें गायब कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि ठेके के अंदर कैटीन भी बनी है जहां लोगों को शराब पिलाते हैं। उन्होंने कहाकि जिन ठेकेवालों ने मारपीट की उन्हें सामने लाया जाय व उनसे माफी मंगवायी जाय, लेकिन पुलिस ने उन्हें गायब कर दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गत दिवस कैंपटी टैक्सी स्टैण्ड पर मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को जेएम न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है इनमें करण पुत्र टेकचंद्र व मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी जालंधर पंजाब हैं। जबकि दो लोगों को पुलिस तलाश रही है। इस संबध में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कैपटी पार्किंग में हुए विवाद में घायलों को मेडिकल करवाया गया है वहीं चार में से दो अभियुक्तो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है व दो की तलाश जारी है।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *