June 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त महिला की हुई मौत, युवक गंभीर घायल।

सुनील उनियाल/

मसूरी_ शनिवार को स्थानीय निवासियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई  की मसूरी देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के समीप एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें सवार एक महिला खाई में गिर गई है।

सूचना के बाद चौकी प्रभारी बर्लोगंज मय फोर्स व फायर सर्विस मसूरी मय आपदा उपकरण के मौके पर पहुंचे वह स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर दोनों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

उक्त घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों लोग अपनी स्कूटी से देहरादून जा रहे थे। गज्जी बैण्ड से 100 मीटर ऊपर एक स्कूटी  संख्या UK07FY8082 अनियन्त्रित होकर पैराफिट पर जा टकरायी जिसमें सवार चालक नवीन पुत्र विक्रम निवासी हडवाड़ी थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र -25 वर्ष स्कूटी के साथ अनियन्त्रित होकर  रोड पर जा गिरा  जिस पर सामान्य  चोटे आयी व स्कूटी में सवार एक अन्य महिला स्कूटी पैराफिट पर टकराने से गहरी खाई में जा गिरी, महिला प्रिया पुत्री कुलानन्द  निवासी ग्राम कोट शांकरी मोरी पुरोला उत्तरकाशी उम्र -21 वर्ष  को पुलिस फायर सर्विस व स्थानीय निवासियों  द्वारा रेस्क्यू करते हुए गहरी खाई से निकाला कर दोनों घायलो को 108 के माध्यम कम्युनिटी अस्पताल मसूरी भेजा गया जहां पर गम्भीर रुप से घायल प्रिया को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया जबकि घायल नवीन का उपचार चल रहा है।