मंत्री गणेश जोशी को रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की।

सुनील उनियाल
मसूरी / प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के रक्षा बंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ी व अपने भाई को राखी बांधी।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखड भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि महिला सशक्ति करण का इससे बड़ा कार्यक्रम दूसरा नहीं हो सकता। मसूरी में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया गया था लेकिन उत्तरकाशी में बादल फटने की दुःखद घटना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रदद कर दिए गय व कार्यक्रम को सूक्ष्म किया गया।
मंगलवार को नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, मुस्लिम महिलाओं सहित आईटीबीपी की महिला जवानों व ब्रहमकुमारी प्रजापिता की सदस्यों ने भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी। इस मौके पर मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने महिलाओं को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया था। कहा कि सरकार की भी यही मंशा है कि महिलाओं को सशक्त किया जाय। जिसके परिणाम स्वरूप अब महिलाएं घर से बाहर निकल रही है हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही है व सरकार में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही है। उन्होंने उत्तरकाशी आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त किया व कहा कि वहां पर राहत कार्य तेजी से किए जा रहे है।इस मौके पर प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी ने भी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी व कहा कि विगत कई वर्ष से रक्षा बंधन का कार्यक्रम मसूरी व देहरादून में मनाते आये है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का आशीर्वाद मिलता है उन्हें नमन करता हू व जो रक्षा सूत्र बांधती है उनकी सेवा करेंगे उनके विश्वास पर खरा उतरेगा। उन्होने कहा कि उन्होंने हमेशा एक भाई बेटे के रूप में सेवा की व उनके आशीर्वाद से विधायक बना हू। इस मौके पर उन्होंने उत्तरकाशी में बादल फटने की दुःखद घटना पर संवेदना व्यक्त की व कहा कि वहां पर सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पूरा शासन प्रशासन राहत कार्य में लगा है, इस आपदा में जो दिवंगत हुए उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। इस मौके पर उन्होंने पटरी व्यवसायियों को आश्वत किया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान वेंडर जोन बनाकर कर दिया जायेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता का हमेशा आशीर्वाद व प्यार मिलता है जिसमें महिलाओ का विशेष योगदान है। उन्होंने इस मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मंत्री जोशी का अपनी बहनों के प्रति जो प्यार है वह इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड से प्रतीत होता है, उनका प्यार हमेशा मिलता है व उनकी बदौलत वह लगातार सरकार में है।
इस मौके पर मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, महामंत्री नरेद्र मेलवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, रेशमा शाह, कमल शर्मा, बबीता मित्तल, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, सतीश ढौडियाल,जगजीत कुकरेजा, शिव अरोडा, अनीता सक्सेना, योगिता गोयल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।