Recent Posts

March 27, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया, बल के जवानों को कैंप के बच्चों ने रक्षा सूत्र बांधा।

सुनील उनियाल/             मसूरी:- भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया , इस मौके पर बल के जवानों को कैंप के बच्चों ने रक्षा सूत्र बांध कर उनके प्रति अपना स्नेह व सम्मान व्यक्त किया।
आईटीबीपी अकादमी परिसर में आयोजित रक्षा बंधन पर्व पर बच्चों ने बल के जवानों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधे व बच्चों ने मिठाई खिला कर उनके सुरक्षित एंव सुखमय जीवन की कामना की। जवानों ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभी को रक्षा बंधन के पर्व की महत्ता के बारे में बताया गया कि रक्षा बंधन केवल भाई बहनों का पर्व नहीं बल्कि यह आपसी विश्वास, सुरक्षा, और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। जिसे हमारे जवान अपनी सेवाओं के माध्यम से प्रतिदिन निभाते हैं। यह आयोजन न केवल जवानों और बच्चों के बीच स्नेह का पुल बना बल्कि समाज और सुरक्षा बलों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक भी बना। राखी के पर्व पर अकादमी के निदेशक आईजी गिरीशचंद्र उपाध्याय ने भी सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि यह पर्व भारतीय सांस्कृतिक विरासत का ऐसा पर्व है जो पूरे विश्व में अन्यत्र नहीं मनाया जाता। यह आपसी प्रेम, भाईचारे,भावनाओं व विश्वास का पर्व है। इस मौके पर अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी धमेंद्र सिह भंडारी सहित बल के जवान मौजूद रहे।
वहीं दूसरी  ओर पर्यटन नगरी में भी रक्षा बंधन का पर्व पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधे व आशीर्वाद लिया वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। इस पर्व को लेकर बच्चों के खासा उत्साह देखा गया।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *