रक्षाबंधन पर्व पर नगर बस सेवा व गोल्फ कार्ट सेवा को निशुल्क किया।
सुनील उनियाल/ मसूरी:- नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने रक्षा बंधन पर्व की सभी शहर वासियों को बधाई दी व उन्होंने रक्षा बंधन के दिन नगर बस सेवा व गोल्फकार्ट सेवा को निःशुल्क किया जिसका लाभ बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने उठाया।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाईबहन के पवित्र प्रेम व विश्वास का पर्व है, इस मौके पर निशुल्क बस व गोल्फकार्ट सेवा पूरे दिन जारी रही। महिलाओं ने इस सेवा का पूरा लाभ लिया व एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए इन सेवाओं का लाभ लिया व अपने भाईयों को राखी बांधने गयी। शहर की जनता ने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की इस पहल का स्वागत किया व रक्षा बंधन पर निशुल्क बस व गोल्फकार्ट सेवा की जमकर सराहना की गई।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.