खस्ता हाल हैंपटन कोर्ट मार्ग पर एक स्कूटी सवार गड्ढे में स्कूटी आने से हुआ चोटिल, बहता सीवर व बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे हैं दुर्घटना का कारण संबंधित विभाग नहीं ले रहे है संज्ञान।
सुनील उनियाल/ मसूरी/ लगातार हो रही बारिश से मसूरी की लगभग सभी सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है लेकिन हैंपटन कोर्ट स्कूल की सड़क की हालत बहुत खराब है रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन स्कूटी सवार दुर्घटना का शिकार रहे हैं वही पैदल चलने वाले भी गधों में पर आने पर चोटिल रहे हैं । लेकिन सबंधित विभागों की नींद नहीं खुल रही है आए दिन हैंपटन कोर्ट के स्कूली बच्चे वह अभिभावक भी अक्सर चोटिल होते देखे गए हैं वही इस रोड पर आए दिन सीवर लाइन बहाने समस्या बनी रहती है आज ताजा उदाहरण स्थानीय निवासी राकेश भादुला स्कूटी से अपने घर जाते वक्त हैंपटन कोर्ट रोड पर गड्ढे में स्कूटी आने से चोटिल हो गए उन्होंने बताया कि काफी देर तक वह सड़क पर गिरे पड़े रहे आसपास कोई उठाने वाला नहीं था। राकेश भादुला ने बताया कि सड़क खस्ताहाल हो चुकी हैं लेकिन सबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि गहरी नींद में है।
