Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी व्यापार मंडल ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा करने के लिए मसूरी पुलिस को सम्मानित किया।

सुनील उनियाल /    मसूरी:-  मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने लंढौर बाजार में एक रेस्टोरेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हाल ही में लंढौर की एक सर्राफा की दुकान में हुई ठगी को 24 घंटे में खोलने सहित अन्य अपराधियों को पकडने के लिए कोतवाल, एसएसआई, एसआई व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से देखा गया कि मसूरी पुलिस पूरे समर्पण के साथ अपराधियों को पकड़ने के साथ कानून व्यवस्था बनाने व जनता की सेवा का कार्य कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों के यहां जाकर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था कर रही है, दुपहिया व वाहन चोरों को पकड़ा, कुछ ऐसे केश थे जिनका कोई औचित्य नहीं था उसका निस्तारण किया व लंढौर में हुई ठगी का खुलासा किया। जिस पर कोतवाल संतोष कुंवर, एसएसआई केके सिंह, लंढौर चौकी प्रभारी आरके बमोला, पुलिस कर्मी चंद्रवीर रावत व सुनील कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हांने कहा कि मसूरी में पुलिस की कमी होने के बाद भी पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से कार्य किया वहीं पुलिस की नफरी बढाने के लिए मंत्री गणेश जोशी व मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुंवर ने मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने पुलिस के कार्यां की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी जितने भी कार्य आज तक हुए वह अकेले नहीं बल्कि सभी के सहयोग से होते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी उम्मीद है कि एसोसिएशन पुलिस के साथ सहयोग बनाये रखेगा उन्होंने कहा कि मसूरी में जो वरिष्ठ नागरिक अकेले रहते हैं उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार उनसे संपर्क करती है व उनकी सुरक्षा करने के लिए कार्य करती है अगर उनकी कोई भी समस्या हो उसे पुलिस हल करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि मसूरी में वाहनों की संख्या लगातार बढ रही है वहीं पर्यटक स्थल होने पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं पुलिस का प्रयास रहता है कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो, उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि मसूरी का अच्छा संदेश जाये ताकि मसूरी में और अधिक पर्यटन बढे व लोगों के रोजगार में वृद्धि हो व प्रदेश का नाम देश में रोशन हो। इस मौके पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष उपेंद्र पंवार ने कहा कि विगत दिनों उनके साथ ही घटना घटी थी जिसमें एक कीमती सोने का सामान चोरी हो गया था जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हरिद्वार से पकड़ लिया जबकि उक्त व्यक्ति ने भानियावाला में भी घटना को अंजाम दिया था लेकिन वहां इसका पता नहीं लगाया जा सका। इस मोके पर एसोसिएशन के महामंमत्री जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, शिव अरोड़ा, अतुल अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।