पहाड़ों की रानी मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिखाएं काले झंडे, मचा बवाल जमकर चले लात घुसे, पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
सुनील उनियाल / 4 नवंबर 2026—– मसूरी। हाथी पांव जार्ज एवरेस्ट में उत्तराखंड सरकार द्वारा जार्ज एवरेस्ट की संपत्ति को स्वामी रामदेव के सहयोगी बाल किशन की कंपनी को 144 हेक्टेयर भूमि मात्र एक करोड़ में लीज पर देने के विरोध में धरना देने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखा कर विरोध किया, जिस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी के बीच भाजपा के विरोध में नारेबाजी की। जिस पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोक व झड़प हो गयी जिस पर हाथापाई भी हो गयी। किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा आज जॉर्ज एवरेस्ट में धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेसियों में जमकर मारपीट हो गई इसके बाद गुस्साए भाजपाई धरने पर बैठ गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इस मामले को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है जहां एक और भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा कांग्रेस नेताओं को काला झंडा दिखाए जाने का कोई औचित्य नहीं है इस दौरान आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि खो चुकी है और आज कांग्रेस पार्टी युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। भाजपा द्वारा संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत कार्य किया जा रहा है और आज जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता की जा रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है व अब युवाओं, जेनजी व जेन अल्फा को भंडकाने का कार्य कर ही है। उन्होंने कहा कि जहंा कांग्रेस की सरकार है वहां पर किसानों की भूमि पार्क बनाने को दी व यहां पर विरोध कर रहे है। भाजपा ने काले झंडे उनको दिखाये जो विकास में बाधा पैदा कर रहे है। जो गलत कर रहा है उसे चुप रहकर घर बैठना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पहले स्वयं जॉर्ज एवरेस्ट बचाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। भाजपा पहले से ही कांग्रेस के प्रदर्शन से बौखलाकर विरोध कर रही है वह तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया गया वरना बड़ा मामला हो सकता था। उन्होंने कहाकि इस संबंध में पुलिस को पहले ही अवगत करा दिया गया था, लेकिन पुलिस ने भी इसे हल्के में लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की युवा है उनका आक्रोशित होना लाजिमी था। उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष वाशिंग मशीन में जाकर धुल गए हैं और अब उन्हें शहर हित का भी ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस शर्मनाक कांड के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस तरह गुण्डागर्दी की उसे माफ नहीं किया जा सकता। पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्रता को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल ने भी कांग्रेस के इस कृत्य की कड़ी निंदा की व कहा कि कांग्रेस हताशा में इस तरह के कारनामें कर रही है व बौखला गई है। काले झंडे दिखाने वालों में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेद्र मेलवान, आशीष जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, सभासद विजय बिंदवाल, अनिल गोयल, अनीता धनाई, सीता पंवार, प्रदेश मंत्री युवामोर्चा आर्यनदेव उनियाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।