October 22, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ आपदा में लापरवाही बरतने को लेकर प्रदर्शन किया, मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप।

मसूरी:-  शहर कांग्रेस ने मसूरी सहित उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा में जनता को राहत न पहुंचाने के बजाय केवल फोटो शूट में  मस्त भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। वहीं कहा कि अगर लंढौर बाजार के धंसाव पर शीघ्र कार्य नहीं किया गया तो बड़ी आपदा आ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा की होगी।
शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए व शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में आपदा में बरती जा रही लापरवाही पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया व भाजपा व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि धराली हो या थराली भाजपा की प्रदेश सरकार ने आपदा में राहत पहुंचाने या उनकी पीड़ा को कम करने के बजाय केवल फोटो शूट करने का कार्य किया, जिससे आम जनता सहित पीड़ितों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर आपदा क्षेत्र में कोई भी कार्य धरातल पर नहीं चल रहा है जो पीडित है उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा। अगर बात मसूरी की करें तो मखडे़ती में बड़ी आपदा आयी लेकिन मंत्री गणेश जोशी अभी तक वहां पर नहीं पहुंचे। वहां पर दो लोगों की मौत हुई, झडीपानी में एक मजदूर की मौत हुई अभी तक किसी को मुआवजा नहीं दिया गया, खाली आश्वासन देने से कार्य नहीं चलेगा। सरकार को धरातल पर कार्य करना होगा, पीडितों के दुखों को कम कर मुआवजा देना होगा। उन्होंने मसूरी देहरादून मार्ग पर कहा 52 घंटे में रोड खोलने का दावा कर रहे है लेकिन हकीकत में रोड इतनी खराब है कि मार्ग से जाना जान जोखिम में डालने जैसा होगा। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाया कि वह जनता के हितैषी नहीं है, अगर वह जनता के हितों को करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होने कहा कि जो अधिकारी दिनरात आपदा को काम करने भूखे प्यासे राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है उनके साथ मंत्री जोशी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जो पढाई लिखायी कर यहां तक पहुंचे अगर उनके साथ ऐसा गलत व्यवहार किया गया तो आने वाले समय में आईएएस क्यों बनेंगे अगर उन्हें इसी तरह का अपमान झेलना पडेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आपदा में हर जगह जाकर कार्य कर रहे हैं मसूरी में भी जहां पर रोड बंद है वहां पर यात्रियों को व उनका सामान उठाकर रोड तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलोगी का कार्य पांच साल में पूरा नहीं हो पाया तो यह रोड तो दशकों में बनेगी। मंत्री जोशी ने जनता को ठगने का कार्य किया है उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। मंत्री जोशी उद्यान घोटाला ,आय से अधिक सम्पत्ति घोटाला सहित अनेक घोटले कर रहे है लेकिन सरकार उन्हें हटाने के बजाय संरक्षण दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लंढौर बाजार कभी भी बड़ी आपदा का शिकार हो सकता है, कई बार सर्वे हो चुका है लेकिन कार्य नहीं हुआ अगर वहां पर कोई आपदा आयी तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा की होगी। इस मौके पर कांग्रेस महामंत्री राजेश मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, महिमानंद, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री वसीम खान, राजीव अग्रवाल, हेमंत ग्रोवर, प्रकाश राणा, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *