October 21, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

हिमवंत महिला समूह करवा चौथ कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।

सुनील उनियाल

मसूरी:- हिमवंत महिला समूह मसूरी ने कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाए श्रृंगार कर आयी व कार्यक्रम में नृत्य व विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रतिभाग किया।
हिमवंत महिला समूह तीज कार्यक्रम में लोक गायिका मीना आर्य ने एक से एक बढकर फिल्मी व गढवाली गीत गाये। वहीं महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चांर चांद लगा दिए। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने सक्रियता से प्रतिभाग किया व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जिसमें वह पति की दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना के लिए निर्जला व्रत रखते है व करवा की कथा सुनने व रात को चांद देखने व चांद को अर्क देने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। उन्होंने कहाकि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें महिलाएं पूरे श्रृगांर करती हैं। कार्यक्रम का संचालन नेहा पडियार खरोला ने किया। इस मौके पर लीला कंडारी, लक्ष्मी उनियाल, सरिता पंवार वंदना खंडूरी, सुमन खरोला, सुनीता तेलवाल,माधुरी टम्टा, सोनम मोयाल, संध्या ऐनी, सुनीता नेगी, पुष्पा पुंडीर, चांदनी बलूनी, रजनी गोदियाल, कविता भंडारी, सुनीता राणा, राधा आनंद, नीलम चौहान, निमा कांत, शशि रावत, मंजू गोयल, भरोसी रावत, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *