October 19, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने दीपावली पर जनसंपर्क किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी:-  नगर पालिकाध्यक्ष व भाजपा मसूरी मंडल ने दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए जनसंपर्क किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अमित भटट, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, रणवीर कंडारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान दुकान जाकर दीपावली की शुभ कामनाएं दी।
टिहरी बस स्टैण्ड से शुरू दीपावली जनसंपर्क लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी मालरोड होते हुए गांधी चौक तक गये व सभी शहर वासियों को दीपावली की शुभकामनाए दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पूरे मसूरी वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी व कहा कि आपदा में जो नुकसान मसूरी का हुआ उसकी पूरी भरपाई दीपावली का पर्व करेंगा व मसूरी के हर व्यक्ति का जीवन दीपकों की तरह चमकेगा ऐसी शुभकामनाएं देती हूं। उन्होने कहा कि आपदा में टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य पालिका, लोक निर्माण विभाग, व एनएच कर रहा है व उम्मीद है कि शीघ्र सारे कार्य पूरे कर लिए जायेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, व्यापार संघ में महामंत्री जगजीत कुकरेजा, अनीता सक्सेना, विजय बिंदवाल, गुडमोहन राणा, पूर्व मंहामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, आशीष जोशी, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, शिव अरोड़ा, धर्मपाल पंवार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *