December 26, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी पुलिस ने क्षेत्रीय महिलाओं सहित पर्यटक महिलाओं को अपराधों को लेकर जागरूक किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी:- कोतवाली मसूरी पुलिस ने क्षेत्र की महिलाओं और महिला पर्यटकों को अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, साइबर उत्पीड़न और सड़क अपराध से महिलाओं को सतर्क करना था। पुलिस ने दुकानों व राह चलते पर्यटक महिलाओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, साइबर उत्पीड़न व सड़क पर होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों और सतर्क रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साइबर अपराध व साइबर उत्पीड़न के संबंध में महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया उत्पीड़न और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए। उन्हें चेताया गया कि किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध संदेश या व्यक्ति पर भरोसा न करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें। सड़क पर होने वाले अपराध से बचाव के लिए महिलाओं को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई। कोतवाली मसूरी पुलिस ने सभी महिलाओं से अनुरोध किया कि वे सतर्क रहें, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *