February 24, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गांधी चौक पर झूमेलो ग्रुप, मीणा आर्य, फ्यूजन बैंड, व पूनम शर्मा ग्रुप ने प्रस्तुति दी।

सुनील उनियाल/

मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल के तहत मालरोड सहित लंढौर, गांधी चौक, शहीद स्थल, कंपनी बाग में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें गढवाली, जौनसारी, जौनपुरी सहित हिंदी गीतों व नृत्यों पर पर्यटक जमकर थिरके।
गांधी चौक पर लोक गायिका मीरा आर्य ग्रुप ने जौनसारी- जौनपुरी गीतों व नृत्यों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर किया। इस मौके पर मीना आर्य ने कहा कि इस बार पालिका ने लोकल कलाकारों को मंच प्रदान किया जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं।

 

जिसके बाद झुमैलों ग्रुप ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें झुमैलों ग्रुप की महिलाओं ने जमकर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमें प्रमिला नेगी, लक्ष्मी उनियाल, गुडडी देवी विनीता तेलवाल सहित महिलाओं ने प्रस्तुति दी। झुमैलो ग्रुप की अध्यक्ष प्रमिला नेगी ने कहा कि इस बार परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन आखिर गांधी चौक पर प्रस्तुति दी जिसमें उत्तराखंड की वेशभूषा के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं हिंदी गानों में फ्यूजन बैंड ने अपनी प्रस्तुति देकर पर्यटकों को जमकर नचाया। फ्यूजन बैड के गायक गर्वित ने कहा कि युवाओं नशे के बजाय संगीत से जुडे। इसी के साथ ही पूनम शर्मा ग्रुप ने भी प्रस्तुति दी। गढवाल टैरेस पर लोकेंद्र कैतुरा ग्रुप ने गढवाली व जौनपुरी गीतों न नृत्यों की प्रस्तुति दी। अफजल मंगलौरी ने गढवाल टैरेस पर एक शाम शहीदों के नाम से प्रस्तुति दी। लंढौर में दीपक रावत ग्रुप ने प्रस्तुति दी।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *