August 8, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी, पालिका पर भेदभाव करने का लगाया आरोप।

सुनील उनियाल/

मसूरी। पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन  धरना प्रदर्शन शहीद स्थल झूला घर पर छठे दिन भी जारी रहा।इस दौरान पटरी व्यापार संगठन के महासचिव संजय टम्टा ने नगर पालिका परिषद मसूरी पर उनके द्वारा चलाई जा रही गोल्फ कार्ट को सीज करने का आरोप लगाया गया ,वहीं शहीद स्थल पर शौचालय चलाने वाले को भी हटा दिया।
पटरी व्यवसायियों की लड़ाई लड़ रहे रेहडी पटरी समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि नगर पालिका ने उनकी गोल्फ कार्ट सीज कर दी। उनका कहना था कि पटरी वालों के हक की लड़ाई लड़ने पर पालिका परिषद ने उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की है। जबकि गोल्फ कार्ट का संचालन वह अपना रिक्शा जमा करने के बाद कर रहे थे, जिस पर उनका हक छीन लिया गया। उन्हांने कहाकि लड़ाई जारी रहेगी व आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस मौके पर पर्यावरण मित्र कोमल कुमार ने कहा कि शहीद स्थल पर वह शौचालय का संचालन करते है, उनका शौचालय वापस ले लिया गया है जबकि उनका परिवार उसी से पलता है व वे अच्छी सफाई रखते हैं। पालिका कहती है कि या तो शौचालय चलाओ या पटरी लगाओ। वहीं दूसरी ओर रेहडी पटरी व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलने गया। इस संबध में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि जो 14 गोल्फ कार्ट आवंटित की गयी थी उसमें शर्त थी कि जिसको गोल्फ कार्ट दी गई है वह खुद ही चलायेगा व उनका लाइसेंस होगा। गत दिवस एक गोल्फ कार्ट जब्त की गयी जिसमें जिसके नाम था वह नहीं चला रहा था अन्य व्यक्ति चला रहा था। यह स्पष्ट है कि गोल्फ कार्ट जिनकों दी गयी उन्ही को चलानी है किसी और को नहीं दी जाय।