February 24, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेंस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व देश के विकास में किए गये कार्यां को याद किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहाकि मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने विश्व मंदी में भी भारत की अर्थव्यवस्था को गिरने नहीं दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में अनेक ऐसे कार्य किए जिससे देश का नाम विश्व में जाना गया। वह बहुत सुलझे हुए अर्थशास्त्री थे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने व भारत के समग्र विकास की बात की। इस मौके पर महेश चंद, नागेद्र उनियाल वीरेंद पंवार, उपेंद्र मल्ल, दिनेश, सुरेश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *