February 24, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद के नेतृत्व में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर गट्टू का पुतला दहन किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। अकिंता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद ने शहीद स्थल पर भाजपा के वीआईपी नेता दुष्यंत गौतम का पुतला जोरदार नारेबाजी के बीच दहन किया व मांग की कि हत्या की सीबीआई जांच की जाय व आरोपी को फांसी की सजा दी जाय।
शहीद स्थल पर कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद के नेतृत्व में अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया गया इस मौके पर अंकिता को न्याय दो, न्याय नही तो सत्ता नहीं, बेटी सुरक्षित नही तो देश सुरक्षित नहीं, अपराधियों की ढाल बनी सरकार, उत्तराखंड पूछ रहा है अंकिता को न्याय कब मिलेगा, अंकिता हम शर्मिदां है तेरे कातिल ज़िन्दा है व अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करो आदि नारे लगाये। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के मामले में भाजपा की बड़ी  नेत्रियां चुप क्यों है, कहा कि अगर वह बीजेपी में होती तो वह सबसे पहले आके बोलती व न्याय मांगती। भाजपा अपने नेताओं को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब परदा उठ चुका है इसके बाद बीजेपी के पास कोई जवाब नहीं है, जो विरोध कर रहा है उनपर बदले की भावना से कार्य कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि मैं मसूरी के शहीद स्थल से घोषणा करती हूं कि अपनी वीरांगना बेटी को न्याय दिलाने के लिए यात्रा शुरू कर रही है  उसे न्याय दो व गुटटू को सलाखों के पीछे भेजो। उन्होंने कहाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो धृतराष्ट्र बने बैठे है , मुख्यमंत्री जो आंखो पर पटटी बांध के बैठे है उसे हटायें, अभी उत्तराखंड की वीरांगना बेटियां व महिलाएं जिंदा है, मैने अपने संघर्ष की धार तेज कर दी है व अब इसमें बहुत सारे खुलासे किए जायेंगे। वीवीआईपी गटटू को पूरा देश जान चुका है, जिस तरह से अंकिता बेटी जिसे वीरांगना घोषित किया है वहीं तीलू रौतेली के नाम से एक मुहिम शुरू कर रही हूं जब तक न्याय नहीं मिलता चुप नहीं बैठा जायेगा व बेटियों को सुरक्षित रहने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बाते सामने आयी हैं उसे पूरा देश देख रहा है सोशल मीडिया पर उसकी बात हो रही है। इस मौके पर पूर्व सभासद दर्शन रावत, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में पटरी व्यापारी महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *