February 24, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा:, खाई में गिरी यात्री बस, 6 की मौत कई घायल।

सुनील उनियाल/

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिरने की खबर है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ. बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी। रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 से 7 लोगों की मौत हो गई है। बस में कुल 12 यात्री सवार थे. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *