मसूरी वन प्रभाग द्वारा प्रभाग दिवस का आयोजन कर जन समस्याओं को सुना।
सुनील उनियाल/

मसूरी l
मसूरी वन प्रभाग द्वारा प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कि आम जनमानस की समस्या को सुना गया व उनके निराकरण हेतु जानता को आश्वस्त किया गया तथा मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने हेतु सुझाव लिए गये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर हो रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जनमानस से संपर्क स्थापित करना व समस्याओं का निराकरण करना रहा।
प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी के आदेश पर आयोजित प्रभाग दिवस की अध्यक्षता दिनेश प्रसाद नौडियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा की गयी। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज महेंद्र सिंह चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण, प्रभागीय व राजी कार्यालय का स्टाफ, राजेश सजवाण अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा भारत सिंह चौहान पूर्व प्रधान एवं सभासद लैंडर कैंट क्षेत्र सुरेंद्र रावत. पूर्व ग्राम प्रधान लगड़ासु आदि उपस्थित रहे।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
