February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की बबीता रौतेला का चयन राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के अंदर-19 में होने पर विद्यालय में खुशी की लहर।

सुनील उनियाल/

मसूरी। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज कक्षा दस की छात्रा बबीता रौतेला का चयन राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका वर्ग में होने पर विद्यालय में खुशी की लहर छा गयी है।
राष्ट्रीय स्तर की बालिका फुटबाल प्रतियोगिता आगामी 23 जनवरी से 28 जनवरी तक मणिपुर इम्फाल में आयोजित होनी है। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की व्यायाम अध्यापिका कविता नेगी ने बताया कि मसूरी में बालिका फुटबाल की शुरूआत सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने की है व प्रदेश तथा जिला स्तर पर यहां की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, उसी के आधार पर बबीता रौतेला का चयन राष्ट्रीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिससे विद्यालय में खुशी की लहर  है। उन्होंने बताया कि बबीता मेहनती खिलाड़ी है, जो न केवल फुटबाल में अपनी प्रतिभा दिखा रही है साथ ही वह जिला स्तर पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियन भी है, विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि एक  महिला खलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *