February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी के जन्मदिवस पर पर्यटन नगरी मसूरी में रिक्शा श्रमिकों व पटरी व्यवसाईयों को 100 से अधिक कंबल वितरित किए गए।

सुनील उनियाल/

मसूरी। भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी के जन्म दिवस पर पर्यटन नगरी मसूरी में रिक्शा श्रमिकों, गोल्फ कार्ट श्रमिकों, पटरी लगाने वालों को भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में दो सौ से अधिक कंबल वितरित किए गये ,वहीं बारहकैंची बस्ती में बच्चों को जूस व मिष्ठान वितरित किया गया।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में प्रदेश भाजपा मंत्री नेहा जोशी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके तहत शहीद स्थल झूलाघर पर रिक्शा श्रमिकों व गोल्फ कार्ट श्रमिकों को कंबल वितरित किए गये वहीं पिक्चर पैलेस लंढौर रोड पर पटरी लगाने वालों को भी कंबल वितरित किए गये। इसके बाद बारह कैंची बस्ती में जाकर सौ से अधिक बच्चों को जूस व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी को जन्म दिवस की बधाई दी व उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की युवा नेत्री व प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का जन्म दिन है, उनके द्वारा किए गये कार्य से पूरा भारत परिचित है, उनके जन्म दिन पर पटरी वालों, रिक्शा वालों, को कंबल वितरित किए गये व बाहर कैंची के बच्चों को मिष्ठान व जूस वितरित करने के साथ ही केक काटा गया। उन्होंने कामना की कि भगवान उनपर आर्शीवाद बनाये रखे व सामाजिक कार्यों में लगी रहे व प्रदेश का नेतृत्व करे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने नेहा जोशी को जन्म दिवस की बधाई दी व कहा कि उनके जन्म दिन पर कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, नेहा जोशी व प्रदेश के काबीना मंत्री का मसूरी की गरीब जनता के लिए हमेशा सहयोग रहता है, ऐसे में ठंड के मौसम में रिक्शा व पटरी वालों को कंबल वितरित किए गये।                         इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल, गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, रणवीर कंडारी, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, सतीश ढोडियाल, जगजीत कुकरेजा, सुनील रतूडी, अभिलाष, सपना शर्मा, विजय बुटोला, जसोदा शर्मा, चमन नौटियाल, निर्मला अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *