February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

छावनी क्षेत्र में खाद सुरक्षा विभाग ने शिविर लगा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। फूड सेफटी एंड स्टेडर्डस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में खाद्य सुरक्षा विभाग उत्तराखंड ने छावनी क्षेत्र के एक होटल में फूड सेफटी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत फूड हेडलर, सुपरवाइजन एवं लर्नर को खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया जिसमें होटल में कार्यरत कर्मचारियों को विभाग के सहयोगी एएमएस के प्रशिक्षको ने खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त जीसी कंडवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष कर फूड हैंडलर के लिए आयोजित किया गया है जो फास्टेक के नाम से आयोजित किया गया वहीं यह प्रशिक्षण सभी होटलों रेस्टोरेंटो, स्ट्रीट वेंडरों के लिए जरूरी है और सभी जगह इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। मसूरी में देश विदेश के पर्यटक आते है इसलिए यहां इस तरह के प्रशिक्षण बहुत जरूरी है ताकि ग्राहकों को शुद्ध व पौष्ठिक खाना मिले। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसी क्रम में इस संस्थान ने खुद प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि फूट सेफटी व हाईजीन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में हर तरह खाना बनाने से लेकर सावधानी बरतने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में इस तरह का प्रशिक्षण दे रहे है हाल ही में हरिद्वार में पांच सो स्ट्रीट वेंटरों को प्रशिक्षण दिया गया व आगे भी देते रहेंगे। यहां पर एडवासं प्रशिक्षण है वहीं बेसिक प्रशिक्षण भी जरूरी है जो नये स्टार्टअप के लिए होती है। इस मौके पर संस्थान के महा प्रबंधक ध्रुव  पुरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की टीम आयी है जो यहां के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे है कि किस तरह से किचन में सावधानी रखनी चाहिए, किस तरह से स्टोर किया जाना चाहिए सहित अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया जो जरूरी है खाना हमेशा साफ सुथरा होना चाहिए। उन्होंने कहाकि इस तरह के प्रशिक्षण जरूरी है जो साल छह माह में होने चाहिए। मुख्य ट्रेनर प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें फुड हैंडलस को पूरी जानकारी होनी चाहिए, जिसमें खाना कैसे खराब होता है, उसका भंडारण कहां होना चाहिए, खाना देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें हेजल्स के बारे में पता होना चाहिए रॉ मटीरियल कैसा होना चाहिए, सफाई, किचन का प्रबंधन किस तरह का होना चाहिए। किसी ग्राहक की सेहत को नुकसान न पहुंचे इसका मुख्य उददेश्य है। उन्होंने बताया कि इसमें पानी की भूमिका भी महत्वपूर्ण है अभी हाल में पानी पेने से कई लोगों की मौत हो गयी तो इसका भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं उन्होने कहा कि स्ट्रीट फूड वालों के लिए भी यह जरूरी है ताकि खाने में ऐसी वस्तुए न हो जिससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा ट्रेनर जेसी पांडे भी मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *