February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

टीवीसी कमेटी की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, पटरी व्यापारी समिति ने किया विरोध।

सुनील उनियाल/

मसूरी। नगर पालिका सभागार में टीवीसी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद रेहड़ी पटरी समिति से जुडे वेडर्स बैठक से उठकर चले गये। वहीं दूसरी ओर जब बैठक शुरू हुई तो पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को घर जाने से रोका गया तथा घेराव किया गया व कहा कि आप बैठक में मौजूद रहें ताकि उनकी मांगों को सुना जा सके।
नगर पालिका सभागार में आयोजित टाउन वेडर्स कमेटी की बैठक के शुरू होते ही रेहडी पटरी समिति के लोग बैठक में आ गये व मांग की कि उनको चिन्हित कर मालरोड पर बिठाया जाय जिस पर कमेटी के अध्यक्ष नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने स्पष्ठ किया कि मालरोड पर किसी भी हालात में पटरी नहीं लगायी जायेगी व चिन्हित स्थानों पर उन्हें स्थान तभी दिया जा सकता है जब वह पात्र होगे। जिस पर रेहडी पटरी वालों ने हंगामा कर दिया व बैठक से बाहर आ गये। इसी बीच नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी पालिका कार्यालय से जब वापस घर जा रही थी तो उन्हें पालिका प्रांगण में रोका गया व कहा कि उन्हें उनकी बातें सुननी होगीं व टीवीसी की बैठक में आना होगा, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि टीवीसी की बैठक में उनका जाना जरूरी नहीं है लेकिन उन्होंने उन्हें बैठक में जाने को मजबूर किया जिस पर सभी रेहडी पटरी वाले भी बैठक में शामिल हुए। इसी बीच कमेटी के सदस्य व एसडीएम मसूरी राहल आनंद भी बैठक में आ गये। जिस पर रेहडी पटरी वालों ने एक बार फिर मालरोड पर बैठने के लिए अनुरोध किया जिसे सिरे से नकार दिया गया।  जिस पर रेहडी पटरी समिति के प्रतिनिधि व सदस्य बैठक से उठकर बाहर आ गये। इस मौके पर मौजूद एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि टीवीसी बैठक में जो लोग छूट गये थे उनके लिए बैठक बुलाई गयी थी जिसमें पात्र जो छूट गये थे उन्हें शामिल किया गया। लेकिन मालरोड पर किसी को मालरोड पर नहीं बैठने दिया जायेगा जहां वेडिग जोन बनेगा वहां के लिए आवेदन कर सकते है अगर वह पात्र होंगे तो उन्हें शामिल किया जायेगा जहां तक काम न चलने पर कहा कि इन दिनों पर्यटक कंम संख्या में है लेकिन धीरे धीरे सब ठीक हो जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व टीवीसी कमेटी के अध्यक्ष गौरव भसीन ने कहा कि टीसीवी की बैठक में जो छूट गये थे व पात्र थे उनका चिन्हीकरण कर उन्हें शामिल किया जा रहा है, वहीं मालरोड पर किसी भी कीमत पर पटरी नहीं लगने दी जायेगी जहां तक वाहनों का खडे होने का सवाल है तो यह व्यवस्था शीघ्र की जायेगी कि वाहन खडे न हो व उन स्थलों पर सौंदर्यीकरण कर दिया जायेगा ताकि वाहन खडे न हो सके, वहीं पालिका के कर्मचारी लगातार ऐसे स्थानों पर तैनात किए गये हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उनका कोई घेराव नहीं किया गया है वह घर जा रही थी तो उन्होंने बैठक में शामिल होने का आग्रह किया व उन्हें अवगत कराया गया कि मालरोड पर कोई वेंडर नहीं बैठेगा लेकिन जो पात्र व्यक्ति छूट गये है उनको वेडर जोन में स्थान दिया जायेगा। वहीं दूसरी ओर रेहडी पटरी समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहा कि मालरोड पर ही पर्यटक आता है वहीं वेडर जोन बनाये जाते है, जिन्हे विस्थापित किया गया वह परेशान है उन्हें बैठक में आने से रोका गया व उन्होंने पत्र भी दिया कि रोजगार नहीं चल रहा लेकिन उनका पत्र नहीं लिया गया जिस पर पालिकाध्यक्ष का घेराव किया गया लेकिन बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह रोजी रोटी के लिए संघर्ष करेंगे धरना प्रदर्शन करेंगे। समिति के महासचिव गोविंद नौटियाल ने कहा कि पालिका ने रेहडी पटरी वालों को ऐसे मुहाने पर खडा कर दिया कि वह परेशान है पहले पालिकाध्यक्ष ने पटरी वालों को तोड़ा व दो गुट बना दिए, उन्होंने कहा कि वेंडर जोन वहां बनता है जहां पर्यटक जाता है वहीं वेडर को तब तक नहीं हटा सकते जबतक उन्हें विस्थापित नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि जो वेडर टीवीसी कमेटी में है वह वेडर के बारे में ही गलत सूचनाएं दे रहे है। अगर शीघ्र वेंडरों को जब तक विस्थापित नहीं बनाया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *