February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार तोड़ने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सुनील उनियाल/

मसूरी। एनएच 707ए के निकट बालाहिसार में एक स्कूल की निजी संपत्ति पर बनी बाबा बुल्लेशाह की मजार को शनिवार की रात्रि को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया  व उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिससे शहर में हंड़कंप मच गया व रात को ही मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयी, वहीं इस संबंध में बाबा बुल्लेशाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी है व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर मुस्लिम समाज के लोग मौके पर गये व विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
बाबा बुल्लेशाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें कहा गया कि बाबा बुल्लेशाह की मजार वाइनबर्ग ऐलन स्कूल की संपत्ति पर है, जिसमें विभिन्न धर्मो के लोगों की बड़ी आस्था है व मजार पर जाकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा बुल्लेशाह की मजार में शनिवार की रात्रि को तोड़ फोड की व मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर में कहा गया कि यह सुनियोजित तरीके से आपस में द्वेष भावना व घृणा पैदा करने के लिए किया गया है ताकि शांत शहर में माहौल अशांत बने। तहरीर में दानपात्र से चोरी, चांदी के मुकुट व अन्य सामान की चोरी भी बताई गयी है।  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी कोतवाली में पत्र देकर बाबा बुल्लेशाह की मजार पर तोड़फोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व चोरी का खुलासा करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि बाबा की मजार तोड़ने के साथ ही वहां पर दानपात्र से चोरी सहित अन्य सामान भी चोरी किया गया है जिससे मसूरी में भारी आक्रोश है। व सोशल मीडिया पर वीडियों डालने से समाज में विद्वेष फैलाने का कार्य किया है। ज्ञापन में पुलिस से मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। पुलिस ने अकरम खान की लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसमें वीडियों में दिखने वाले हरिओम, शिवम व श्रद्धा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एसआई बुद्धि प्रकाश को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *