August 8, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गणतंत्र दिवस पर सीएमओ देहरादून डॉक्टर मनोज शर्मा ने उप जिला चिकित्सालय मसूरी में कार्यरत डॉक्टर सुशील सैनी को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया।

सुनील उनियाल

मसूरी। 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएमओ देहरादून डा. मनोज शर्मा ने उप जिला चिकित्सालय मसूूरी में कार्यरत डा. सुशील सैनी को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम को लागू करने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड सरकार के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, जिला देहरादून ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मसूरी उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत डा. सुशील सैनी को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने में पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उनके बेहतरीन योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सीएमओ डा. मनोश शर्मा ने सम्मानित किया। डा सुशील सैनी ने विकास नगर के एसएमसीएस से पढाई की व वर्ष 2013 से 2019 तक गवर्नमेंट मेडिकल कालेज हल्द्वानी से एमबीबीएस किया, उसके बाद वर्ष 2019 से 2020 तक कोरोनेशन हास्पिटल देहरादून में एक वर्ष का बॉड पीरियड पूरा किया व हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांईस में वर्ष 2020 से 2023 तक एमडी इंटरनल मेडिशन किया। डा. सुशील सैनी वर्ष 2024 से उप जिला चिकित्सालय मसूरी में बतौर फिजिशियन कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर उप जिला चिकित्सालय में खुशी की लहर है। मसूरी में भी उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली व चिकित्सा सेवा में आम रोगियों में अपनी विशेष पहचान बनायी है। सम्मान समारोह में एसीएमओ डा. प्रदीप राणा, डा. अभिनव भी मौजूद रहे।