February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रियव्यापी हड़ताल में मसूरी के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे।

सुनील उनियाल/

मसूरी। आगामी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के तत्वाधान में श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों के विरोध व श्रमिकों के हितों के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है ,जिस पर सीटू से संबद्ध होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ मसूरी ने भी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस संबंध में होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष को पत्र भेज कर मसूरी के होटलों के कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए सहयोग करने का आहवान किया गया है।
होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गंभीर सिंह पंवार व महामंत्री विक्रम बलूडी ने पत्र में अवगत कराया है कि ट्रेड यूनियनों के तत्वाधान में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मसूरी के श्रमिक भी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल करेंगे। जिसमें प्रमुख मांग है कि देश में प्रभावशाली 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनायी जाने वाली चार श्रम संहिताओं को रदद किया जाय व श्रम कानूनों को प्रभावशाली बनाया जाय, न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाय, ठेका प्रथा समाप्त की जाय, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाय, व जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता तब तक नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समान कार्य का समान वेतन दिया जाय, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कर्मियों को समान कार्य का समान वेतन के साथ समान भत्तों की सुविधाएं दी जाय, सभी श्रमिकों को सेवा निवृत्त होने पर पेंशन का लाभ दिया जाय। वहीं एक पत्र एसडीएम मसूरी को मजदूर संघ के अध्यक्ष संपत्त लाल व महामंत्री सोबन सिंह पंवार ने दिया है जिसमें 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भागीदारी के लिए दिया है। मजदूर संध ने हडताल में शामिल होने के लिए मांग की गयी है कि श्रम संहिताओं को रदद किया जाय व प्रभावशाली श्रम कानून बनाये जायं, न्यूनतम पेंशन सात हजार रूपये दी जाय।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *