August 8, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग जन कल्याण समिति ने शहीद स्थल झूला घर पर पटरी व्यवसायी महिला रीता महेश्वरी के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी।

सुनील उनियाल/

मसूरी। रेहडी पटरी कमजोर वर्ग जनकल्याण समिति ने शहीद स्थल झूलाघर पर पटरी व्यवसायी महिला रीता माहेश्वरी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया व उनकी मौत का जिम्मेदार नगर पालिका को ठहराया।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत ने रीता माहेश्वरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि रेहडी पटरी वालों की इस तरह मृत्यु हो जाना दुःखदायी है रीता कड़ाके की ठंड के बावजूद वह पटरी लगा रही थी जिससे उसकी तबियत खराब हुई, इससे पहले भी एक पटरी वाली महिला की मृत्यु हो चुकी है वहीं एक महिला संगीता धरना देते समय तबियत खराब हो गयी थी, उसके बावजूद भी नगर पालिका उनका उत्पीड़न कर रही है। सरकार को इनके लिए उचित व्यवस्था बनानी होगी, हरीश रावत भी यहां आये, हरक सिंह रावत भी आये व शक्तिमान मंत्री कहते हैं कि यह छोटी सी समस्या है, मेरे खिलाफ कोई मुददे नहीं मिले, लेकिन उन्हें गरीब गरीब दिखाई नहीं दे रहा, जिनके वोट से मंत्री बने है, उन्होंने बददुआ रैली निकाली कहीं ऐसा न हो कि उनपर बददुआ लग जाये, उन्हें मसूरी आकर  पालिकाध्यक्ष को व्यवस्था बनाने के लिए कहना  चाहिए।इस तरह की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। मालरोड की रौनक पटरी वालों के हटने से समाप्त हो गयी। अगर पालिका ने सुध नहीं ली तो यह चिंता का विषय है अगर आवाज नहीं उठायी गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इसके लिए पूरी दोषी नगर पालिका होगी ।उनको रास्ता निकालना चाहिए। एक ओर स्वरोजगार देने की बात की जाती है वहीं यहां स्वरोजगार करने वालों को बेरोजगार किया जा रहा है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह दुखदायी घटना है, पटरी वालों का आंदोलन स्वरोजगार के लिए था, महिलाएं दुर्गा का रूप होता है लेकिन जब टूटती है तो रीता की तरह मृत्यु हो जाती है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, उनके बारे में पालिका को सोचना होगा, बिना रोजगार के कैसे बच्चों की फीस देंगी, खाना कैसे खिलायेगी, पालिकाध्क्ष महिला है उन्हें इन महिलाओं की चिंता करनी चाहिए, विधायक का कहीं पता नहीं वह केवल राखी बधवाने आते है, मसूरी के विकास के नाम पर विनाश हो रहा है ,सेंटमेंरी बंद हो गया, रेलवे आउट ऐजेंसी बंद हो गयी। इस मौके पर रेहडी पटरी कमजोर वर्ग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही ने कहा कि रीता की मौत दुखदायी है। चार दिन पहले उसने कहा था कि उसे यहां जगह मिल गयी लेकिन वह आपके साथ है लेकिन यहां रोजगार नहीं चल रहा बच्चों की रोटी भी नहीं निकल रही। लेकिन पालिका सुनने को तैयार नहीं है अधिकतर महिलाएं डिप्रेशन में है, अगर पालिका ने बैठाना था तो ऐसी जगह बिठाते जहां ठंड न हो, वाहनों की आवाजाही कम हो, व जहां पर्यटक आते जाते रहते हो। जहां बिठाया वहां रोजगार नहीं है अधिकतर दुकाने बंद हैं। इस घटना से पालिका वालों की मन को शांति मिल गयी हो गयी होगी एक पहले जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब भी समय है गरीब जनता की हाय मत लो।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पालिका के पूर्व सभासद प्रताप पंवार, रेहडी पटरी कमजोर वर्ग जन क्लयाण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही, महामंत्री संजय टम्टा, गोविद प्रसाद नौटियाल, सरस्वती देवी, विमला देवी, सबिता कोहली, कमला सेमवाल, रोशनी भटट, गीता जोशी, संगीता सेमवाल, कोमल देवी, सुनीता भटट, मैणा देवी, महेश्वरी सेमवाल, मंगसिरी देवी, सीता देवी, गुडडी, राजेश्वरी बडोनी, रूचि, पूनम, निर्मला, प्रतिमा, रोहित कुमार, आलोक इमरान, आदि मौजूद रहे।