July 1, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई, मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी।

  सुनील उनियाल /   देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज सोमवार को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता हैदेहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज सोमवार को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है।