पालिका ने जल संस्थान कार्यालय व कसमंडा होटल जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण व वाहनों को हटाया।
सुनील उनियाल/ मसूरी। लाइब्रेरी मालरोड स्थित जल संस्थान कार्यालय व कसमंडा जाने वाले मार्ग पर शेर प्रतिमा के उपर अवैध अतिक्रमण व वाहनों को हटाने तथा गंदगी का साफ करने के लिए पालिका की टीम मौके पर गयी व वहां किया गया अतिक्रमण हटाया व सामान जब्त किया गया।
पालिका सभासद जसबीर कौर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि मालरोड से पटरी हटा दी गयी है लेकिन यहां पर अवैध रूप से पटरी वालों का सामान व बक्शे रखे है जिससे आने जाने वालों को परेशानी होती है व रात को यहां पर लोग शराब पीते हैं जिसके कारण यहां पर गंदगी रहती है। स्थानीय सभासद के शहर से बाहर जाने पर लोगों ने मुझसे कहा जिस पर पालिका की टीम को लेकर यहां आयी व अतिक्रमण किए गये सामानों को हटाया तथा पालिका में सफाई करने वाली संस्था लार्ड शिवा के माध्यम से गंदगी को हटाकर सफाई करवायी गयी। वहीं तय किया गया कि यहां पर कैमरे लगाये जायेंगे ताकि रात को यहां पर शराब पीने वालों, चोरी करने वालों पर नजर बनायी जा सके। उन्होंने कहा कि यहां पर कई होटल भी है, एक रोड अंबेडकर चौक से आती है जिसमें स्कूटर आदि जाते है व दूसरी ओर से वाहनों की रोड है लेकिन रोड पर वाहन खडे किए जाने से परेशानी होती है। जिस पर पालिका ने कार्रवाई कर वहां की व्यवस्था को सुधारा गया है।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
