March 12, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी में 14 मार्च को होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, सभी तैयारियां पूरी।

सुनील उनियाल/

मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज क्रिकेटर कुलदीप यादव की मसूरी में 14 मार्च को शादी होनी है जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मसूरी के हेरिटेज होटल द सवाय वैलकम में शादी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है व पूरे होटल को सजाया गया है। वहीं कुलदीप यादव व उनकी दोस्त वंशिका परिवार सहित मसूरी पहुंच चुके है। व शाम तक कई मेहमानों के आने की संभावना है।
भारतीय टीम के गेंदबाज चाइनामैन कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेकर दुल्हन अंशिका के हो जायेंगे। उनकी शादी को लेकर सवाय होटल में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बताया गया कि क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। सूत्रों के अनुसार होटल पूरी तरह सजा दिया गया है व पूरे होटल को बुक कर दिया गया है इन दिनों वहां बाहर का कोई भी पर्यटक नहीं रहेगा व होटल में अधिकतर मेहमान व रिश्तेदार रहेंगे। वहीं दूसरी ओर एक और पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट मं भी मेहमानों के लिए कमरे बुक कराये गये है। इस वीआईपी शादी के लिए पूरे होटल की अभेद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। शादी के समारोह में आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह सहित सूर्य कुमार यादव एवं कई खिलाड़ियों व वीआपी के आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मसूरी आने का निमंत्रण दिया गया है लेकिन उनके आने की संभावना कम नजर आ रही है। 13 मार्च को मेंहदी व हल्दी होगी व 14 मार्च को शादी होगी। वहीं 17 मार्च को लखनऊ में शादी की पार्टी होगी। जिसमें बड़ी संख्या में राजनेता, वॉलीवुड के स्टार व बीसीसीआई से जुडे लोगों के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज शामिल होंगे। शादी समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *