Recent Posts

October 25, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मुंबई से मसूरी घूमने आए पर्यटकों ने किया योगाभ्यास, कहां शांत वादियों में मिला सुकून।

सुनील उनियाल /
मसूरी —मुंबई से पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आए पर्यटकों के लिए रविवार को विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग शिक्षिका लक्ष्मी उनियाल ने पर्यटकों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
नियमित योग से बीमारी पास नहीं आएगी – लक्ष्मी उनियाल
योग शिक्षिका लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि, “यदि आप रेगुलर योगाभ्यास करेंगे तो बीमारी आपके आसपास भी नहीं आएगी। समय निकालकर आधे घंटे या एक घंटे रोजाना व्यायाम और योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। योग से शरीर लचीला बनता है, मन शांत रहता है और कई जटिल बीमारियों से बचाव होता है।”
मसूरी में योग कर टेंशन खत्म हो गई – पर्यटक नम्रता
मुंबई से मसूरी घूमने आईं पर्यटक नम्रता ने कहा कि, “मसूरी जैसे शांतिप्रिय शहर में सुबह के समय योगाभ्यास करने से ऐसा लगा जैसे हमेशा की टेंशन खत्म हो गई हो। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर सभी को आधा घंटा योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। इससे कई जटिल बीमारियों में लाभ मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है।”
उन्होंने कहा कि मसूरी की वादियों में योग का अनुभव बेहद यादगार रहा। इस मौके पर राहुल जैन भी मौजूद रहेl