Recent Posts

October 25, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मजदूर संघ ने माल रोड पर बोलार्ड लगाने का विरोध करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। मजदूर संघ ने अंबेडकर चौक मालरोड पर यातायात नियंत्रित करने के लिए बोलार्ड लगाये जाने की योजना का विरोध किया व कहा कि इससे साइकिल रिक्शा चालकों की रोजी रोटी प्रभावित होगी।
मजदूर संघ की ओर से पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को दिए गये ज्ञापन में कहा गया कि अंबेडकर चौक मालरोड सहित अन्य स्थानों पर बोलार्ड लगाने की योजना शुरू की जाने वाली है लेकिन इससे झूलाघर से लाइब्रेरी तक साइकिल रिक्शा चलाये जाते है अगर बोलार्ड लगाये गये तो उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी। ज्ञापन में कहा गया कि अगर अंबेडकर चौक पर बोलार्ड लगाये गये तो मजदूर संघ पुरजोर विरोध करेगा। ज्ञापन में मांग की गयी कि मजदूरों की रोजी रोटी को देखते हुए अंबेडकर चौक पर बोलार्ड लगाने की योजना पर पुनर्विचार करें व योजना को स्थगित करे ताकि श्रमिकों व पर्यटकों को परेशानी न हो। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ महामंत्री सोबन सिंह पंवार, मिजान, उत्तम नेगी, खिलानंद नौटियाल, नीरज कुमार राकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, अर्जुन कंडारी, भोपाल सिंह, अजय कुमार आदि है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीएम को भी प्रेषित की गयी है।

المزيد من القصص