पहाड़ों की रानी मसूरी में दशहरा पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, सनातन धर्म सभा की ओर से पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
सुनील उनियाल / मसूरी। बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व दशहरा पर्यटन नगरी में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम की भव्य शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों और बैंड बाजों से साथ श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली गई जो मालिंगर चौक, गुरुद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी, मॉल रोड होते हुए गांधी चौक तक गयी।
इस मौके पर पहले सनातन धर्म ंमदिर में भगवान राम की पूजा की गयी व उसके बाद शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा याात्रा मदिर से मलिंगार तक गयी व वहां रास्तेभर शोभायात्रा में भगवान श्री रामचंद्र के जीवन से जुड़ी झांकियां खासा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में रास्ते भर श्रद्धालु मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र व राम दरबार सहित बनवासी राम परिवार, शिव व मां दुर्गा की झांकियों पर पुष्प वर्षा करते रहे। शोभायात्रा में स्थानीय लोक कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नृत्य कर चल रहे थे। शोभा यात्रा के कुलड़ी पहुंचने पर श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति की ओर से भगवान राम की पूजा की गई और प्रसाद वितरित किया गया। वहीं गांधी चौक पहुंचने पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से पूजा की गई व प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद गांधी चौक पर बड़ी संख्या में मौजूद धर्म प्रेमियों के समक्ष बुराई के प्रतीक रावण का दहन सैकड़ों लोगों के समक्ष किया गया व शोभायात्रा वापस सनातन धर्म मदिर लौटी जहां भगवान श्री राम का राजतिलक कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म ंमदिर सभा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंत्री नीरज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, काग्रेस नेता उपेंद्र थापली, गोविदं पुंडीर, अमित गुप्ता, अनिल गोयल, अनुज तायल, वैभव तायल, उपेंद्र पंवार, संदीप अग्रवाल, रवि गोयल, अतुल अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।