Recent Posts

October 17, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने ली विभिन्न विभागों की बैठक, बैठक में होमवर्क न कर आने वाले अधिकारियों को लताड़ा।

सुनील उनियाल/

17 अक्टूबर 2026—–
मसूरी। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री संतोष गौरव ने टाउन हाल में विभिन्न विभागों की बैठक की व विभाग की कार्यप्रणाली व समस्याओं की जानकारी ली। वहीं उन्होंने बैठक में होम वर्क न कर आये अधिकारियों को लताड़़ लगायी, वहीं उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को जिन्होंने इंटर या उससे अधिक की शिक्षा ली है उनके पर्यावरण मित्र पर सेवा देने का कड़ा विरोध किया व तत्काल उनको पर्यावरण मित्र से लीपिक पद पर तैनाती दी जाय। वहीं जो अधिकारी बैठक में नही आये उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर उनसे जबाव मांगने के आदेश दिए।
टाउन हाल में आयोजित बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संतोष गौतम ने विभिन्न विभागो के अधिकारियों की बैठक ली व उसके उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली व कर्मचारियों के हितो से जुड़ मामलों पर जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को संविदा व आउट सोर्स से रखे गये कर्मचारियों को ईपीएफ में पालिका को 13 प्रतिशत व संस्था को 12 प्रतिशत राशि देने को कहा। बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास, वन विभाग, जल संस्थान, नगर पालिका, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से विभागीय जानकारी ली। व वहंा कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा गया व जहां विधिवत कर्मचारियों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है उन्हें देने को कहा। उन्होंने पर्यावरण मित्रों  से सीधे संवाद भी किया व व पूछा गया कि उन्हें संविधा या आउट सोर्स से कितना वेतन मिलता है उन्हें कार्य करते समय जरूरी उपकरण दिए जाते है या नहीं वर्दी मिलती है या नहीं। उन्होंने मौजूद विभागों से कर्मचारियों को सभी सुविधाए देने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्हांेने कहा कि यहां पर आयोग की बैठक की गयी जिसमें अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें शिकायत आयी कि पीएफ कम दिया जा रहा है जिसमें 12 प्रतिशत कर्मचारी से कटेगा व 13 प्रतिशत संस्था से जबकि साढे 12प्रतिशत दिया जा रहा था व हर माह जमा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में मृतक आश्रितों का मामला आया जिसमें पढे लिए युवकों को पर्यावरण मित्र पद पर नियुक्ति दी गयी है जबकि शासनादेश है कि पढे लिखे मृतक आश्रित को लिपिक पद पर नियुक्ति देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि जो विभाग बैठक मंे नहीं आये उनको नोटिस दिया जायेगा व इसकी शिकायत सरकार व शासन को देंगे व भविष्य में होने वाली आयोग की बैठक में अधिकारी नहीं आये तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य विभाग समाज कल्याण विभाग है वह नहीं आया जिसमें योजनाओं को लाभ संमाज कल्याण से मिलता है व सरकार की भी मंशा है कि योजनाओं का लाभ सभी को मिले इस संबंध मंे एक शिविर भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कल सुबह कुलड़ी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, अधिशासी अभिंयता जल संस्था संतोष उपाध्याय, नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा, प्रभारी वनाधिकारी महंेद्र सिंह चौहान, एसएसआई सत्येंद्र राठी, सहित बाल विकास, शिक्षा विभाग आदि सहित जल संस्था व नगर पालिका के पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।