मसूरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ देवी प्रसाद बलोनी से उनके मसूरी वन प्रभाग कार्यालय में मुलाकात की। जिसमें उन्होंने विगत वर्षों में मसूरी वन प्रभाग के अनेक इलाकों में वन घट रहे हैं, प्रतिबंधित प्रजाति के वृक्षों का अंधाधुंध कटान व सूख रहे जल स्रोतों के बारे में वार्ता की।
रवींद्र जुगरान ने डीएफओ से कहा कि मसूरी वन प्रभाग में विगत वर्षो में लगातार वनों का अवैध दोहन हो रहा है, जिसमें प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे है जिससे जल स्रोत समाप्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि कमजोर कानून का लाभ उठाते हुए अवैध निर्माण करने वाले बेखौफ हो कर बिना किसी भय के प्राकृतिक संपदा ,वन भूमि वन स्वरूप भूमि पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण, निर्माण व वृक्षों का पातन कर रहे हैं। रवीन्द्र जुगरान ने कहा मसूरी के पर्वत व वनों से देहरादून के भी एक बड़ी आबादी को जल आपूर्ति होती है ,शुद्ध जलवायु मिलता है। देहरादून में बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में मसूरी के पर्वतों का अमूल्य योगदान है। इस पर डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद बलोनी ने कहा की मौजूदा वन कानून के अनुसार वन विभाग पूरी ईमानदारी से वनों के संरक्षण में पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान दे रहा है, शिकायतों का संज्ञान लेकर कानूनी प्रावधान के अनुसार कार्यवाही कर रहा है। प्रतिनिधीमंडल में रवीन्द्र जुगरान पर्यावरण प्रेमी डा० दीपक जोशी व रवीन्द्र सिंह गुसांई मौजूद रहे।