Recent Posts

October 9, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी मे शरदोत्सव क्रॉस कंट्री दौड़ में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।

सुनील उनियाल/

मसूरी। शरदोत्सव 2026 के तहत आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं का दबदबा रहा। मालरोड गढवाल टैरेस से आयोजित क्रास कंट्री दौड में बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के अंडर 10, बालक वर्ग में आयुष्मान कोठारी सेंट क्लेयर्स प्रथम, स्नेह अग्रवाल सेंटजार्ज द्वितीय, अभिनव रावत सेंट क्लेयर्स तृतीय, विवेक पडियार सेंट क्लेयर्स चतुर्थ व लक्ष्य कोठाल सेंट क्लेयर्स पांचवे स्थान पर रहे। अंडर 10 बालिका वर्ग में रितिका सनातन ने पहला, मिस्टी सनातन दूसरे, साक्षी सनातन तीसरे, अंशिका सनातन चौथे व दिव्यांशी पांचवे स्थान पर रही। अंडर 12 बालिका वर्ग में कश्मीरा सनातन पहले, साक्षी सनातन दूसरे, अल शहर सनातन तीसरे, साक्षी पंवार सेंट क्लेयर्स चौथे व रितिका सनातन पांचवे स्थान पर रही। अंडर 12, बालक वर्ग में अंश खरोला सेंट क्लेयर्स पहले, युवराज मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज दूसरे, अरीब सनातन तीसरे, शुभम रमा देवी चौथे, व अर्जुन सेंट क्लेयर्स पांचवे स्थान पर रहे। अंडर 15 बालक वर्ग में राकेश रमा देवी पहले, स्अेजिंग सेंट जॉर्ज दूसरे, विक्की सनातन तीसरे, प्रतीक मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज चौथे, व आरव सिंह सेंट क्लेयर्स पांचवे स्थान पर रहे, अंडर 15 बालिका वर्ग में काजल सनातन पहले, ईशा सनातन दूसरे, आयशा रावत सेंट क्लेयर्स तीसरे, प्रियांशी सनातन चौथे व शीतल असवाल सनातन पांचवे स्थान पर रही। अंडर 17 बालिका वर्ग बबीता रौतेला सनातन पहले, शिवानी सनातन दूसरे कश्मीरा मसूरी गर्ल्स तीसरे, शिवानी मसूरी गर्ल्स चौथे व पलक मसूरी गर्ल्स पांचवे स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग में रमन हिलबर्ड पहले, दिशु रमा देवी दूसरे, सागर सेंट क्लेयर्स तीसरे, दिव्यांशु कैंपटी चौथे व शिवांश सेंट जॉर्ज पांचवे स्थान पर रहे। ओपन महिला वर्ग में स्वाति पहले  ईशा सनातन दूसरे, दुर्गा सनातन तीसरे, गंगा सिंघल प्रियंका चौथे व ओपन बालक वर्ग में राजिद पहले, अक्षित नवल दूसरे, आर्य तीसरे, निखिल भंडारी चौथे, अंशुल पांचवे स्थान पर रहे। वेटरन पुरुष में राज कुमार लबासना, पहले, शैलेंद्र बिष्ट दूसरे, धर्मपाल पंवार तीसरे, रवींद्र पुंडीर चौथे व अनिल गोयल पांचवे स्थान पर रहे। वेटरन महिला में प्रीति ढौंडियाल पहले, कविता नेगी दूसरे, संगीता तीसरे स्थान पर रही।