मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव के आदेश पर होटल अतिथि में अवैध रूप से बनाए गए 12 कमरों सहित बेसमेंट सील।
सुनील उनियाल/
8 सितंबर 2026——
मसूूरी।एमडीडीए के संयुक्त सचिव/एसडीएम मसूूरी के आदेश पर लाइब्रेरी स्थित देवेंद्र अग्रवाल के होटल अतिथि में अवैध रूप से बनाये गये 12 कमरों सहित बेसमेंट को सील कर दिया गया। सीलिंग की कार्यवाही सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुज पाण्डेय, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी, इंदर देव नौटियाल की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ मौके पर की गई। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि उक्त निर्माण मानचित्र के विपरीत व अनाधिकृत रूप से किया गया था, जिसके चलते शासन के आदेश पर सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई गई।