मसूरी प्रेस क्लब के चुनाव में सुनील सिलवाल अध्यक्ष व सूरत सिंह रावत महासचिव निर्विरोध चुने गए।
सुनील उनियाल / मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी जिसमें वर्ष भर की गतिविधियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। वहीं उसके पश्चात सर्व सम्मति ने नई कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया गया जिसमें सुनील कुमार सिलवाल अध्यक्ष व सूरत सिंह रावत महासचिव सहित कार्यकारणी चुनी गयी।
प्रेस क्लब सभागार में आयोजित आम सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया व गत दो वर्ष में दिए गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महासचिव सूरत सिंह रावत ने दो वर्ष में क्लब गतिविधियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं कोषाध्यक्ष मोहसिन अहमद ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। आम सभा में क्लब सदस्यों ने कार्यकारणी के कार्यकाल की सराहना की व इसके लिए अध्यक्ष सुनील सिलवाल को बधाई दी। आम सभा के बाद आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारणी के चुनाव की घोषणा की गयी व गत कार्यकारणी को भंग किया गया। जिस पर चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी की देखरेख में नई कार्यकारणी का सर्व सम्मति से निर्विरोध चुनाव किया गया। जिसमें सुनील सिलवाल तीसरी बार लगातार अध्यक्ष बने वहीं सूरत सिंह रावत महासचिव व मोहसिन तन्हा कोषाध्यक्ष भी तीसरी बार निर्विरोध चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर तान्या सैली, सहसचिव नरेश नौटियाल, संयोजक हरीश कालरा, व कार्यकारणी सदस्यों में बिजेंद्र पुंडीर, धमेंद्र धाकड़ व दीपक रावत चुने गये। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी का सहयोग व पुनः भरोसा व्यक्त करने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया व कहा कि सभी के सहयोग से आगे भी क्लब हित व सदस्यों के हितों में कार्य किया जाता रहेगा। इस मौके पर सुनील सिलवाल, सूरत सिह रावत, मोहसिन अहमद, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, डा. मनोज रयाल, दीपक रावत, नरेश नौटियाल, भानुकाला, तान्या सैली, अमित गुप्ता, आशीष भटट, धमेंद्र सिंह, अजीत कुमार, दिनेश बडोनी, मोनिका मेहरा, अरविंद सेमवाल, मोहन कैंतुरा, शिव अरोड़ा, रजत एकांत, मौजूद रहे।