महाराजाअग्रसेन जयंती पर स्वास्थ्य शिविर के साथ मेघावी छात्रों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
सुनील उनियाल
मसूरी। अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती महाराजा अग्रसेन चौक अपर मालरोड एमडीडीए पार्किग पर उनकी प्रतिमा पर पूजा अर्चना, शॉल चढा व प्रसाद वितरण कर मनाई। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन व निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर अग्रवाल समाज के लोग एकत्र हुए व उनकी पूजा अर्चना की व आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने स्वागत गीत गाया , mlवहीं अग्रवाल महासभा की ओर से अग्र समाज के मेधावी छात्र छात्राओं सहित अग्र समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वालों रजत अग्रवाल, अमित गुप्ता सहित अन्य को अग्रसमाज रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के मनोनीत सभासदों अनिल गोयल, कुशाल राणा, विजय बिंदवाल, अनीता धनाई, विजय रमोला को भी शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने अग्र समाज को जयंती पर बधाई दी व कहा कि महाराजा अग्रसेन न्याय प्रिय, अहिंसा व समाज कल्याण करने वाले राजा रहे है व अग्र समाज के संस्थापक थे। आज के परिपेक्ष में उनके संदेश महत्वपूर्ण है, वह समानता की बात करते थे, अहिंसा की बात करते थे, उन्होंने पशु बलि पर भी रोक लगायी इसलिए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए ताकि समाज में एक रूपता व सदभावना बनी रहे। महाराजा अग्रसेन एक ईट एक रूपया की दूर दृष्टि का प्रत्यक्ष प्रमाण है, आज इससे प्रेरणा लेने की व्यावहारिक रूप से जरूरत है। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में हर वर्ग का सहयोग करते थे, व समाज में सभी को समानता के लिए कार्य करते थे उन्होने एक रूपया व एक ईट देने का आहवान किया जिससे जो गरीब है वह मकान बना सकें व समृद्ध हो सके। आज अग्रवाल समाज उनके आदर्शों पर चल कर विश्व के विकास के लिए कार्य करता है व मसूरी में भी उनके आदर्शाे का पालन कर समाज के लिए कार्य कर रहा है, जिसमें सभी समाजों का सहयोग मिलता है। उन्होने कहा कि आज भले ही समाजवाद व समता की बात करते है वह महाराजा अग्रसेन ने उस समय कर दिया था। उन्होंने ही 18 गोत्रों की स्थापना की थी। कार्यक्रम को पूर्व ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संरक्षक धन प्रकाश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संदीप अग्रवाल ने किया। इस मौके पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर निशुल्क आयुवेर्दिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें डा. विनिष गुप्ता व डा. अनुमेहा ने 312 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया व निःशुल्क दवा का वितरण किया। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अनुज तायल, महामंत्री संदीप अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, पूर्व पालिकाघ्यक्ष ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, महिला मोर्चा भाजपा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, जीके गुप्ता, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जय गोपाल गर्ग, विनेश संघल, सारिका अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, आयुष बंसल, मोहित गुप्ता, अमित सिंघल, अनंत प्रकाश, आदि मौजूद रहे।