March 13, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी शहर के व्यापारियों ने गैस की किल्लत को लेकर एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। शहर में गैस की हो रही किल्लत को लेकर शहर के व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गयी कि घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में मसूरी क्षेत्र में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी कमी हो रही है जिस कारण छोटे व बडे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं शहर में बडे रेस्टोरेंटों, होटलों, व अन्य खान पान के प्रतिष्ठानों में गैस की कमी से बंदी के कगार पर पहुंच गये है, जिसका सीधा प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है। प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण गैस की कमी से पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। जबकि प्रदेश सरकार कह रही है कि घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है लेकिन वास्तविक स्थिति इससे परे है व लोग गैस के लिए भटक रहे हैं। वहीं ज्ञापन में कहा गया कि शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होने की बात भी सामने आ रही है जिससे स्थिति और गंभीर हो गयी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय वहीं घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके व व्यापार प्रभावित न हो सके। ज्ञापन देने वालों में शानू वर्मा, सुरेश गोयल, देव आनंद, राजेंद्र गोदियाल, मौ अजीम आदि है।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *