Recent Posts

March 28, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

चारों ओर जाम के झाम से हलकान हुई पहाड़ों की रानी मसूरी, स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों को लंबे समय तक जाम में फंसा रहना पड़ा, आखिर कब मिलेगी मसूरी को जाम से मुक्ति१।

   सुनील  उनियाल/       मसूरी /     पर्यटन नगरी मसूरी में हर साल जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है जिसके चलते देश-विदेश से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासी खासी परेशान हैंl
 स्थानीय निवासियों का कहना है कि आखिर मसूरी को कब जाम से मुक्ति मिलेगी आगामी दिनों में सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में हर दिन देश विदेशी से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को जाम के झाम से जूझना पड़ सकता हैl
शनिवार को पिक्च. पैलेस पर दोपहर 12:00 बजे करीब  जाम की स्थिति बनी रही रही इस दौरान पैदल चलने वाले को भी निकालने की जगह तक नहीं मिल पाईl
वही इस दौरान जाम को सुचारु करने के लिए मौके पर केवल एक पुलिस का जवान दिखा जिससे हालात और भी बेकाबू हो गएl इस दौरान दिल्ली से मसूरी आया एक पर्यटक करीब 1 घंटे तक जाम को खोलते हुए नजर आया
गौरतलब है की पर्यटन नगरी मसूरी में आगामी दिनों में पर्यटन से सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में लाखों की संख्या में पर्यटकों के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है लेकिन जाम को लेकर नगर पालिका. शासन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी प्लान तैयार नहीं किया गया हैl
 नगर पालिका की अधिकांश सड़के गड्ढों में तबदिल  है जगह-जगह शिविर का पानी सड़कों पर बह रहा है शौचालयो की दुर्दशा बनी हुई है जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ऐसे में पर्यटन सीजन में देश-विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
मसूरी में सबसे ज्यादा परेशानी जाम की है पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में जाम की समस्या पैदा हो जाती है जिस देश-विदेश से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटक कहीं भी घूम नहीं पाते वे यहां पर जाम में ही फंस जाते हैंl
शनिवार को लगे जाम में बड़ी संख्या में पर्यटक स्थानीय निवासी व एम्बुलेंस भी फस गईl
इस दौरान जाम लगने का मुख्य कारण निर्धारित समय के बाद माल रोड पर घूम रहे
लोडर वाहन.माल वाहक वह प्राइवेट टैक्सियां रही l
इस मौके पर स्थानीय निवासी स्मृति हरि ने कहा कि करीब 1 घंटे से  जाम में फंसी हुई हैl
 उन्होंने बताया कि एक भी पुलिस वाला जाम को खोलते हुए नजर नहीं आया जब माल रोड पर ही 1 घंटे तक जाम में लोग फंस रहे हैं तो मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग का क्या हाल होगा।
   उन्होंने आगे बताया कि मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में हालात और भी खराब हो जाएंगे l
उन्होंने यहां पर अतिरिक्त पूरी बल तैनात करने की मांग की है ताकि देश-विदेश से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह कीअसुविधाओं का सामना न करना पड़ेl बता दे कि शनिवार को शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं छुटा  जहां पर जाम ना लगा हो घंटाघर से सिविल जाने वाले मार्ग पर दो एंबुलेंस जाम में फंसी रही l
इसके साथ ही जाम लगने से बच्चों को स्कूल लेने जाने वाले परिजन भी घंटे तक जाम में फंसे रहेl
इसके साथ ही मसूरी कमेटी मार्ग मसूरी देहरादून मार्ग लाल तिब्बा मसूरी धनोल्टी मार्ग के साथ ही संपर्क मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहीl
 मसूरी में भारी पुलिस की कमी. पार्किंगों की कमी .सड़कों का सकरा होना .निर्धारित समय के बाद माल रोड पर लोडर वाहनों की आवाजाही व सड़क किनारे खड़े वाहन मुख्य रूप से जाम का कारण बन रहे हैंl
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *