Recent Posts

March 29, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के समीप अस्थाई पुल बनाने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

सुनील उनियाल /   कांग्रेस ने मसूरी देहरादून मार्ग शिव मंदिर के समीप लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए धरना दिया व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया जिसमें मांग की गयी कि शीघ्र एक और वेलीब्रिज बनाया जाय ताकि लोगों को सुविधा मिल सके अगर शीघ्र पुल नहीं बना तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी।
शिव मंदिर के निकट वैलीब्रिज के समीप प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में तत्काल एक और वैलीब्रिज बनाने व स्थाई पुल का निर्माण करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया व प्रदर्शन किया व जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। मालूम हो कि विगत वर्ष सितंबर माह में आई भीषण आपदा के बाद मसूरी देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के निकट पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद वहां पर वैली ब्रिज का निर्माण किया गया लेकिन लगभग 8 माह बीतने के बाद भी अब तक वहां पर स्थाई पुल नहीं बनाया गया है जिसके कारण वहां पर लंबा जाम लग जाता है जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया और चार माह के भीतर स्थाई पुल बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही यहां पर एक और वैली ब्रिज बनाने की मांग की ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। शीघ्र ही पर्यटन सीजन और यात्रा सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में यदि यहां पर अस्थाई पल नहीं बनाया जाता है तो आने वाले समय में हालात बेहद खराब हो सकते हैं जिसका असर पर्यटन सीजन और यात्रा सीजन पर पड़ने की संभावना है। इस मौके पर कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि मसूरी को जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग है और यदि यहां पर पुल का निर्माण नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि 8 महीने बाद यहां पर अस्थाई पुल का निर्माण नहीं हो पाया है जिससे पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से कहा कि दिल्ली से देहरादून तक ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है लेकिन देहरादून से मसूरी जाने में लोगों को 4 से 5 घंटे लग जाते हैं ऐसे में पर्यटन नगरी मसूरी की छवि भी धूमिल हो रही है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने कहा कि यह मुद्दा आम जन से जुड़ा है और कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस नेता मनीष गौनियाल ने कहा कि पर्यटन सीजन से पहले यहां पर अस्थाई पुल नहीं बनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, अनुज गुप्ता, मनीष गौनियाल, उपेद्र थापली, राजीव अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, महिमानंद, जसबीर कौर विजय लक्ष्मी, एजाज अहमद सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *