Recent Posts

March 30, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर चली गोली, गोली लगने से एक ब्रिगेडियर की हुई मौत।

सुनील उनियाल /        देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने भयावह रूप ले लिया। वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस /विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान ब्रिगेडियर जोशी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली. सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस, एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी समेत वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई।

एसएसपी देहरादून ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न केवल सड़क पर बढ़ती आक्रामकता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि छोटी-सी कहासुनी किस तरह जानलेवा रूप ले सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *