Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पिक्चर पैलेस से घंटाघर जाने वाले मार्ग के किनारे बैरिकेट लगाने का किया जा रहा विरोध।

सुनील उनियाल/

मसूरी। पिक्चर पैलेस से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका परिषद मसूरी के रोड किनारे बैरिकेट लगाने का कार्य किया जा रहा है जिसका स्थानीय लोगों के साथ ही जन प्रतिनिधियों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग पहले से ही संकरा है और यहां पर लगातार जाम लगता रहता है वहीं स्थानीय लोगों द्वारा यहां पर अपनी स्कूटी भी पार्क की जाती हैं, ऐसे में रोड और संकरी होने से यहां पर जाम लगने की संभावना और अधिक बढ गयी है।
नगर पालिका ने यातायात को लेकर बैठक में तय किया गया था कि प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा, ऐसे में माल रोड के भीतर रहने वाले लोग अपनी स्कूटी मोटरसाइकिल इसी स्थान पर पार्क करते हैं। अब यहां पर बैरिकेट लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि नगर पालिका के तुगलकी फरमान से लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। माल रोड पर जहां लगातार वाहनों की धमा चौकड़ी बनी हुई है, वही पहले से ही ऐतिहासिक लंढोर बाजार का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो चुका है और अब मार्ग पर बैरिकेट लगाने से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।