Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पर्यटन नगरी मसूरी में सप्ताह के अंतिम दिनों में भारी संख्या में पर्यटको के मसूरी पहुंचने से चारों तरफ जाम ही जाम नजर आया, जाम के चलते स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

   सुनील उनियाल /              मसूरी /      पर्यटन नगरी मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से माल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई इस दौरान पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह तक नहीं मिल पाई जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का टाइम भी हो गया जिससे परिजनों को स्कूलों तक पहुंचने मैं काफी समय लग गया पिक्चर पैलेस  चौक पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही  वहीं सड़क किनारे लगे टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति पैदा हो गई वही माल वाहक वाहन
भी जाम का कारण बन रहे हालांकि नगर पालिका द्वारा एक दिन पहले पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई थी बैठक लेकिन बैठक में लिए गए निर्णय हवाई साबित होते हुए नजर आ रहे हैं पिक्चर पैलेस चौक पर एक भी पुलिसकर्मी जाम को सुचारू करता हुआ नहीं दिखाई दिया जिससे मसूरी में सबसे ज्यादा कमी पुलिस प्रशासन की मानी जा रही है वहीं नगर पालिका द्वारा भी निर्धारित समय के बाद पालिका बैरियर से गाड़ियां  भेजी जा रही है जिसे जाम की समस्या और भी ज्यादा विकट होती जा रही है जाम लगने से माल रोड पर व्यापारियों का व्यापार भी पूरी तरह से चौपट होता हुआ नजर आ रहा है व्यापारियों का कहना है कि जाम लगने से एक भी पर्यटक खरीदारी करने के लिए दुकानों में नहीं आते जिससे हर दिन आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है