Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी देहरादून मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर रूप से घायल।

सुनील उनियाल/

 

मसूरी-अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मसूरी देहरादून मार्ग पर एक ट्रक खाई में गिर गया।

बचाव हेतु फायर यूनिट की आवश्यकता हेतू फोन से सम्पर्क हुआ,सूचना अम्ल में लाते हुए फायर यूनिट मसूरी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई,

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक ट्रक खाई में गिरा है जिसमें दो व्यक्ति सवार है जिसमें से ड्राइवर अचेत अवस्था में तथा अन्य व्यक्ति अत्यधिक घायल स्थिति में है।

फायर सर्विस मसूरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को खाई से निकालने हेतु आपदा उपकरणों की सहायता से आवश्यक कार्रवाई की गई तथा अधिक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर सावधानीपूर्वक बांधा गया, तत्पश्चात एसडीआरएफ मौके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ व फायर यूनिट मसूरी द्वारा सामूहिक रूप से कार्यवाही कर रेस्क्यू/आपदा उपकरणों की सहायता से दोनों घायलों का सकुशल रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।